शीतऋतु के प्रारंभ होते ही चोरी का घटना की हुई शुरुआत।
पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी शंभु यादव के घर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के सहारे घर मे घुस नगदी सहित एक लाख से ज्यादा मूल्य के सामान की चोरी कर ली।घरवालों को इस चोरी का पता रात्रि दो बजे लगी जब शंभु यादव शौच के लिए जगे ।घर के मुख्य दरवाजे खुले देख उन्होंने अन्य सदस्यों को जगाया ।घर के अंदर बिखरे सामान देख सभी के होश उड़ गए ।चोरो ने घर के मुख्य दरवाजे को खोल कर घर मे रखे कपड़े,गहने एवं तीस हजार नकदी की चोरी कर ली।गृहस्वामी द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन की।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments