दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

रामनगर : बीती संध्या बेतिया में सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत से स्थानीय लोग काफी बौखला गए। इसको लेकर रामनगर के घोकराहा गांव के लोगो मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने रामनगर नरकटियागंज मुख्य सड़क घोकरहा गांव के समीप उन दोनों की लाश को रख दिया। सैकड़ो की संख्या यहां लोग मौजूद रहे जहां नरकटियागंज बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सड़क पर आगजनी भी की। लोग मुआवजे और दोषी को सजा के लिए अड़े रहे। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची गुस्साए लोगों से उनकी तीखी झड़प हुई। फिर रामनगर थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह और रामनगर सीओ विनोद मिश्र ने वहां पहुंच गए। उन्होंने मृतक की दोनों बच्चियों और उनकी दादी को चार चार लाख के दो चेक प्रदान किए।तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। और वे सड़क से पर हट गए। गौरतलब है कि 40 वर्षीय इश्फाक अंसारी 35 वर्षीय रुबैदा खातून की मौत हो गई। जहां उनका एक डेढ़ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पटना में हो रहा है।