
छपरा. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कोरोना वाइरस के संक्रमण के परिपेक्ष्य में वर्तमान में जारी लॉकडाउन के दौरान आवागमन नहीं होने के कारण प्रभावित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने के लिए मढ़ौरा और सोनपुर अनुमंडलों में भी आपदा राहत केन्द्र संचालित करने का निदेष दिया गया है। इस आपदा राहत केन्द्रों और आइसोलेषन सेन्टर का वरीय प्रभारी क्रमषः डीएलआर मढ़ौरा, मोवाईल नं0 8544412389 और डीसीएलआर सोनपुर मोवाईल नं0 8544412391 को बनाया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा उक्त पदाधिकारियों को निदेष दिया गया है कि संबंधित अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर मोबाईल नं0 9473191271 एवं अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा मोवाईल नं0 9473191270 से समन्वय स्थापित कर विभागीय दिषा निर्देषों के अनुरूप इन केन्द्रों का संचालन सुनिष्चित करायेंगे ।




Recent Comments