सिवान :महामना के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : सांसद
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : स्थानीय मालवीय चौक पर महान शिक्षाविद महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती सोमवार को मनाई गई। इस मौके उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गईं। माल्यार्पण के बाद संगोष्ठी में सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने महामना को प्रखर राजनेता, सच्चा समाजसेवी,
महान शिक्षाविद, सच्चे राष्ट्रभक्त, ख्यातिलब्ध अधिवक्ता समेत अनेक सद्गुणों से परिपूर्ण बताया। कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय
उनकी अनमोल भेंट है। माल्यार्पण करने वालों में अधिवक्ता सुभाष्कर पांडेय, विधान पार्षद टुन जी पांडेय,आयोजन समिति के सचिव वीरेंद्र तिवारी, डॉ. अशोक प्रियंवद, शिक्षक नागेंद्र मिश्रा, केदार सिंह, डॉ. पुनीत पांडेय, डॉ. विजय कुमार पांडेय, सत्येंद्र सिंह, रामप्रीत सिंह, केदार प्रसाद श्रीवास्तव,  प्रदीप कुमार रोज, डॉ. केडी रंजन, मनोज पांडेय, संजय पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, जितेंद्र दुबे, रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक
कुमार सिंह, सदस्य शैलेंद्र चौबे, मो. अलसउद अहमद, मंटू पांडेय, रमेश यादव, अल्ताफ हुसैन, पंकज कुमार सिंह, मो. जैद राजा, राहुल सिंह, आनंद कुमार, संतोष मित्रा, कीर्ति नारायण सिंह, बाबूलाल चौधरी, मृत्युंजय मिश्रा, अक्षय सिंह, विवेक मिश्रा, राजू साह, प्रेमनाथ शर्मा, अरविंद गुप्ता आदि शामिल थे।
नई बस्ती में युवा ब्राह्मण चेतना मंच जिला संयोजक संजय कुमार पांडेय के आवास पर पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। माल्यार्पण करने वालों में देवेशकांत मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, गणेश पाठक, गोल्डेन पांडेय, नित्यानंद चौबे, अरविंद चौबे, विजय शंकर पांडेय, कुसुमाकर नाथ पांडेय, प्रह्लाद दुबे, दुर्गा दुबे, सुरेंद्रनाथ पांडेय, नागेंद्र मिश्र, जितेंद्र दुबे, अंजली दुबे, मनोज मिश्र आदि शामिल थे।