सावन में सारण के रेलयात्रियों के आएंगे “अच्छे दिन” जब इस नए रेलखण्ड का रेलमंत्री करेंगे उद्घाटन
विनीत कुमार, छपरा
अबकी बार सावन माह में सारण प्रमण्डल के रेलयात्रियों के अच्छे दिन आएंगे जब मशरख व महाराजगंज रेलमार्ग का शुभारंभ रेल मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

रेलवे के कार्यक्रम के मुताबिक इस बहुप्रतीक्षित रेलखण्ड का शुभारंभ रेल मंत्री पीयूष गोयल 5 अगस्त को करेंगे। रेल मंत्री के इस रेलखण्ड के उद्घाटन के बाद मशरख, महाराजगंज, दुरौंदा रेलखण्ड आपस मे जुड़ जाएंगे।

आपको बता दे कि दुरौंधा से महाराजगंज तक 6 किलोमीटर रेल लाइन पर रेल परिचालन पहले से ही जारी है मगर मशरख के महाराजगंज से सीधा जुड़ने से रेलयात्रियों को काफी फायदा होगा।

मशरख महाराजगंज दुरौंधा रेलखण्ड पर ये है नए स्टेशन के नाम
यदि आपकी ट्रेन दुरौंधा से प्रस्थान करती है तो अगला स्टेशन महाराजगंज आएगा फिर विशुनपुर महुआरी, सरहारी हॉल्ट, बड़का गांव, बसंतपुर, सागर सुल्तानपुर, मशरख जंक्शन।
मशरख से महाराजगंज रेलखण्ड की कुल लंबाई 36.5 किलोमीटर है, इसमे यदि दुरौंधा वे महाराजगंज के बीच की दूरी जोड़ दी जाय तो यह कुल 42.5 किलोमीटर हो जाएगी।




Recent Comments