समस्तीपुर:फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बने शिक्षक गिरफ्तार

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलहा 2फर्जीवाड़ा करके शिक्षक की नौकरी कर रहे।साखमोहन निवासी विकास कुमार पासवान उर्फ जीवछ पासवान को फर्जीवाड़ा मामले में विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।फर्जी शिक्षक की नौकरी करने वाला साखमोहन गाँव निवासी विकास कुमार पासवान उर्फ जीवछ पासवान बताया गया है।जिसे विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।फर्जी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय बलहा 2 में पदस्थापित था।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।जिसके आधार पर जाँच के दौरान पाया गया कि विकास कुमार पासवान का वास्तविक नाम जीवछ पासवान है ।जो साखमोहन गांव के फुलेन पासवान का पुत्र है । वह किसी विकास कुमार पासवान के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित होकर शिक्षक के पद पर प्राथमिक विद्यालय बलहा 2 में कार्य कर रहा है। जिसके बाद में मिली जानकारी कि वास्तविक विकास कुमार पासवान जो शिवजी पासवान का पुत्र है।वह दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बंबईया हरलाल में पंचायत शिक्षक पद पर कार्यरत है ।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभूतिपुर थानाध्यक्ष से अनुरोध किया था कि बिना सूचना गायब शिक्षक विकास कुमार पासवान वास्तविक नाम जीबछ पासवान के विरुद्ध फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने व विभाग को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया जाय।जिसके बाद विभूतिपुर पुलिस ने त्वरित करबाई करते हुऐ उसे गिरफ्तार कर लिया।