सारण :बीडीओ ने सरपंच संग कि बैठक 

लहलादपुर (सारण)
बलॉक ऑफिस के सभागार में ग्राम कचहरी के संचालन को ले बैठक हुई। बैठक में सभी पंचायतों के सरपंच, न्याय मित्र व ग्राम कचहरी के सचिव शामिल हुये। बीडीओ राजाराम पासवान ने कहा कि ग्राम कचहरी का संचालन नियमित रुप से किया जाये ताकि लम्बित वाद का जल्द निपटारा हो सके। सभी सरपंचों ने इस पर सहमति जतायी और सप्ताह में हरेक शनिवार को ग्राम कचहरी कि बैठक लगाने कि बात कही। बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष मेजर अशोक कुमार ठाकुर, दंदासपुर के देवेंद्र कुमार, दयालपुर कि सरपंच मीना देवी व अन्य ने भी अपने सुझाव दिये।