तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई। घटना को लेकर तरैया थाने में दोनों पक्षो से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एक पक्ष के बच्चु मांझी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप है कि शिवरत्न मांझी, सोनू मांझी, रूपानी कुमारी, उषा देवी, मनोर मांझी, काजल मांझी, लंगटा मांझी, पनपती देवी, गोरख मांझी, तूफान मांझी, ने धान का फसल नष्ट कर दिया विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान पत्नी का मंगलसूत्र नोच लिया तथा पॉकेट से पांच हजार रुपये निकाल लिया। वहीं दूसरे पक्ष के शिवरत्न मांझी का आरोप है कि बच्चु मांझी रास्ते को बास और लकड़ी रखकर बाधित कर दिया था। उसी को हटाकर रास्ता खाली कर रहे थे तो बच्चु मांझी, उनकी पत्नी कुंती देवी, पतोहू रानी देवी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले में दोनों पक्षो से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
- गंगा के भीषण कटाव से खतरे में लोककवि भिखारी ठाकुर का पैतृक गांव, ग्रामीणों में दहशत
- जहाज घाट की सफाई कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
- बाढ़ के बाद मकेर में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने मवेशियों के इलाज में निभाई सराहनीय भूमिका
- दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ, संकल्प रैली को लेकर तरैया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
- भेल्दी में गौ तस्करी का भंडाफोड़: दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन का दिया गया प्रशिक्षण
- ई-किसान भवन सोनपुर में प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला आयोजित, जैविक खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर दिया गया जोर
- नि:स्वार्थ सेवा और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण हैं संजय कुमार सुमन
- छपरा में धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, महर्षि दधिचि आश्रम में गूंजे जयकारे
- अमनौर से सर्कस देखकर लौट रहे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
- खरगे की टिप्पणी से लोकतांत्रिक मर्यादा तार-तार, बयान ने उजागर की कांग्रेस नेतृत्व की सोच : राजीव प्रताप रूडी
- बेलौर पंचायत में रबी किसान चौपाल आयोजित
- मढौरा: पानी के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, मातम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
- छपरा: कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आंदोलन, 1 नवंबर को कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे
- राजद में संगठनात्मक पुनर्गठन में देरी से कार्यकर्ताओं में असमंजस, पढ़े-लिखे युवाओं को जोड़ने की मांग
- मढ़ौरा के ओल्हनपुर गांव में पुलिस की छापेमारी, नहीं मिले अवैध पटाखें
Categories

Recent Comments