सारण : ससुराल वालो ने विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब
बनियापुर(सारण)
दहेज के के लिये नव विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने की प्राथमिकी कोर्ट परिवाद दायर कर मृतका की माता ने दर्ज कराकर पति ससुर सास नन्द देवर को नामजद किया है।जिस दर्ज प्राथमिकी में खैरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी पीड़ित कौशल्या कुँवर ने बताया की दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री गीता कुमारी की शादी पैग़म्बरपुर निवासी रंजीत साह के साथ की थी शादी के बाद से ससुराल वालो द्वारा दहेज में बाइक फ्रिज की मांग कर रहे थे जिसकी पूर्ति नही करने पर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया।पीड़िता ने मामले में पति रंजीत साह ससुर मोहन साह सास श्रीपति देवी नन्द पूजा कुमारी देवर सुरेन्द्र साह संतोष साह को नामजद किया है।
वही दूसरे पक्ष के आरोपी ससुर का कहना है की यह मामला दो वर्ष पुराना है जिस सम्बन्ध में पंचायत भी हुई है मृतिका का पटना अस्प्ताल में डिलिवरी के दौरान इलाज के क्रम में मृत्यु हो गयी थी पंचायत में मोटी रकम की मांग की गयी थी जिसके पूरा न होने पर कोर्ट परिवाद किया गया है।मामले में थानाध्यक्ष ने जाँच की बात कही है।




Recent Comments