
मढ़ौरा (सारण)। नगर के धेनुकी वार्ड संख्या नौ में चुनाव प्रचार कर रही एक पिकअप के कुचल देने से एक सात साल बच्चें की मौके पर ही मौत हो गई । कुचलने से बुरी तरह से जख्मी बच्चें को ग्रामीण आनन फानन में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे । वहा चिकित्सक का बच्चें की मौत को कंफर्म करते ही घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए । काफी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने स्ट्रेचर पर लदे शव को अस्पताल गेट पर रखकर विरोध में प्रदर्शित करना शुरु कर दिया । बाद में आक्रोशित ग्रमीणों का समूह डबरा नदी पुल को एक सवारी बस से घेर मढ़ौरा छपरा पथ के आवागमन को अवरुद्ध कर दिया । मृतक धेनुकी निवासी रामबाबू सिंह का भतिजा व बबलू सिंह का सात वर्षीय पुत्र गौरव कुमार बताया गया है । इधर बच्चें की मौत की सूचना के बाद गांव के लोग एसएच – 73 के धेनुकी चौक पर भी जमा हो गए । धेनुकी चौक पर टायर जलाकर सीतलपुर सिवान रोड को अवरुद्ध कर दिया । घटना की सूचना पर डीएसपी इंद्रजीत बैठा भी मौके पर पहुंचे । डीएसपी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मृत बच्चें के परिजन व अन्य जनप्रतिनिधियों से बात की । सभी से सहयोग मांगते हुए जाम को हटाने का आग्रह किया ।




Recent Comments