सिवान :अनवर बने जदयू अपलसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष
रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सीवान: जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनवर सीवानी के मनोनीत होने पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सीवान इकाई में खुशी की लहर है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संगठन के लोगों ने दावा किया है कि अनवर सीवानी के आने से पार्टी और मजबूत हो गई है। प्रकोष्ठ के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष मो. सलाम के इस निर्णय से काफी खुश हैं और प्रदेश अध्यक्ष के इस सही फैसले से संगठन के लोगों ने उनका शुक्रिया अदा भी किया। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष अनवर सीवानी के मनोनीत होने पर संगठन के लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में शहबाज अख्तर, सदाब खान (अधिवक्ता), मोहम्मद फैज, अंसार अहमद (मिंटू), आसिफ जफर गनी, शदाब जावेद, सरवर आलम, मो. जावेद, महताब आलम, मोहम्मद तसलीम, शब्बर इमाम, जावेद अंसारी, मो. अरशद, एहसान अहमद आदि शामिल हैं




Recent Comments