सारण :लियो फेमिना ने लगाया नि:शुल्क डेंटल शिविर

छपरा :अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की महिला युवा इकाई लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शक्तिनगर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे नि:शुल्क डेंटल चेकअप केम्प लगाया गया जिसमे शहर के प्रसिध्द दंत चिकित्सक डॉक्टर ओ पी गुप्ता ने लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियो का दंत परीक्षण कर उन्हे दाँतों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सलाह एवं मुफ्त दवाइयाँ दी ।
मौके पर मौजूद स्कूल की प्रधानाचार्या लूसी महोदया ने कहा की फेमिना क्लब का यह बहुत ही बेहतर प्रयास है जिससे की एक बार मे अधिक संख्या मे बच्चे दाँतो की सुरक्षा हेतु जागरूक हुए साथ ही क्लब की अध्यक्षा मधुमीता ने कहा की जागरूकता के लिये ऐसे ही कार्यक्रम आगे भी करती रहेंगी ।
इस मौके पर चेयरपर्सन लायन डॉ एन के दिवेदी , मणिशंकर अध्यक्षा मधुमिता गुप्ता , शबाना , कोषाध्यक्ष प्रियंका , नंदनी भारती , प्रियंका पराशर , हर्षाली इत्यादि सदस्या मौजूद थी ।