थाना में जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर लगा जनता दरबारतरैया।(सारण)11.01.2020 :जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर थाने में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें एक नए और तीन पुराने मामले आये।जिसमें एक का भी निष्पादन नहीं किया जा सका।फरीदनपुर निवासी मनोज कुमार ने अपना जमीन गणु ठाकुर द्वारा दखल करने का आरोप लगा।जिस पर दोनों को नोटिस किया गया।वहीं चार ऐसे मामले भी आये जो पहले जनता दरबार में आवेदन दे चुके है लेकिन उनके विवाद का अबतक निपटारा नहीं हुआ है।परौना की कुन्ती देवी,राजधानी के किताबुदिन, मुकुन्दपुर के चन्देश्वर राय एवं शाहनेवाजपुर के पप्पू शर्मा ने अपने -अपने जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए पूर्व में दिए गये आवेदन का निष्पादन करने की पुनः गुहार लगायी है।