कालाजार उन्मूलन के लिए जागरूकता रैली निकली ।
पानापुर (सारण) मंगलवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय-भोरहाॅ में कालाजार उन्मूलन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई ।रैली में शामिल बच्चों ने कालाजार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए “दो सप्ताह से ज्यादा बुखार, हो सकता है कालाजार “,दवा का नियमित छिड़काव करे,बालू मक्खी से बचाव करे”के नारे लगा रहे थे।इससे पहले स्वास्थ्य विभाग से आये कालाजार कर्मी मनू कुमार शर्मा तथा कालाजार सहेली ममता देवी ने कालाजार के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया।उन्होंने कहा कि दो हप्ते से ज्यादा बुखार हो सकता है कालाजार ।बालू मक्खी के काटने से कालाजार हो सकता है ।इसलिए दवा का छिड़काव समय-समय पर कराते रहे ।आगे बताया कि कालाजार का जबतक पूर्ण इलाज नही होगा वह ठीक नही होगा।तथा पूरी तरह से ठीक नही होने पर कुछ दिनों बाद त्वाचा कालाजार के रूप परिवर्तित हो जाएगा ।तथा शरीर में जगह-जगह धब्बे तथा गाठे बन जाएगा ।फिर इसका ईलाज और कठिन जाएगा।इसलिए इसके प्रति जागरूक रहे तथा इलाज कराएं ।इसका इलाज पूर्णतः मुफ्त है तथा मरीज को तीन किस्त में 7000 रू0 की सहायता राशि भी दी जाती है।मौके पर प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय, आरती देवी,विनोद कुमार यादव ,सभी रसोईया तथा छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।