सारण :राजेन्द्र कॉलेज में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
#संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि)
भारतीय समाज विज्ञान अकादमी इलाहाबाद के द्वारा आज राजेंद्र महाविद्यालय छपरा में एक संगोष्ठी किया गया जिस का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया । संगोष्ठी का विषय भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा व्यवस्था एक समीक्षा पर किया गया संगोष्ठी के अध्यक्षता स्नातकोत्तर राजनीतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल बाबू यादव ने किया कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में स्नातकोत्तर PG शिक्षक संघ के सचिव डॉ रंजीत कुमार डॉक्टर पूनम डॉक्टर दीपू कुमार आदि थे जयप्रकाश विश्वविद्यालय के शोध विद्यार्थी ने पेपर प्रस्तुत किया संगोष्ठी में द्वितीय सत्र में शिक्षक नेता विश्वजीत सिंह चंदेल ने कहा कि हम इस विषय पर इस समय क्या कर रहे हैं इस समय देश के आजादी के 70 वर्षों बाद हम यहां के लोगों को शौचालय जाने की शिक्षा साफ सुथरा रहने की शिक्षा दे रहे हैं देश के आजादी के बाद विश्वविद्यालय मैं 11.6 महाविद्यालय 12.5 शिक्षकों की संख्या 25% बढ़ोत्तरी बढ़ोत्तरी है । वही विद्यार्थियों की संख्या 60% बढ़ी है ।

सुधार का सबसे अच्छा तरीका है कि राजभवन में कुलपतियों की नियुक्ति में मंडी लगना बंद हो जाए कुलपति के कार्यालय में कमीशनखोरी बंद हो जाए महाविद्यालय के प्रचार कार्यालय में नामांकन की दलाली बंद हो जाए हाई स्कूल में साइकिल योजना की लूट बंद हो जाए मध्य विद्यालय में पोशाक राशि की लूट बंद हो जाए प्राथमिक विद्यालय में मध्यान भोजन मध्यान भोजन की लूट बंद हो जाए अपने आप व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी




Recent Comments