गड़खा(सारण) :
गड़खा-मानपुर रोड पर रघुपुर के पास बिजली पोल गाड़ने में लगे ट्रैक्टर के धक्के से कोचिंग जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गड़खा सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे चिन्तामनगंज स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल छात्रा गड़खा थाना क्षेत्र जगदीशपुर निवासी सन्तोष राय की पुत्री दिव्या ज्योति गड़खा बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर के बीच सड़क पर पड़े होने के कारण वहां जाम की स्थिति उत्पन्न जो ही। सड़क पर जाम होने के कारण वहां आवागमन बंद हो गया।दिव्या ज्योति अपनी सहेलियों के साथ सायकिल से कोचिंग जा रही थी तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों इक्कठा हो कर सड़क जाम कर दिए ।सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश प्रसाद ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त कराया।तब जाकर आवागमन पुनः शुरू हुई।