
विभूतिपुर:विधायक ने मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत हर घर नल जल योजना का किया उद्घाटन
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर (समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र के महथी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या पाँच में हर घर जल नल योजना का उद्घाटन विधायक रामबालक सिंह ने किया।जिसके बाद एक सभा आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता मुखिया संगीता कुमारी ने की।वहीं संचालन पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया।साथ ही वक्ताओं ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।वही विधायक राम बालक सिंह ने कहा कि अपना पानी-खुद निगरानी कर अपने को स्वस्थ रखें।ताकि आपका जीवन खुशमय हो।साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास से हर घर में पीने का शुद्ध जल उपलब्ध हो रहा है।वहीं हर गली में पक्की नाली का निर्माण हो रहा है।मौके पर वार्ड सदस्य अजमुल खातून,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय,पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार भगत,संजीव सिंह,पंचायत अध्यक्ष सरोज कुमार,तथा भाजपा नेता कृष्ण देव सिंह,पंचायत सचिव अनिल कुमार मिश्र,जीपीएस एवं शशि भूषण,मो असगर,मोहम्मद इस्लाम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments