सारण :मुख्यमंत्री ने किया आरा छपरा व दीघा-सोनपुर पुल का लोकार्पण
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आरा-छपरा के बीच गंगा नदी पर बने वीर कुंवर सिंह सेतु तथा दीघा-सोनपुर जयप्रकाश नारायण पुल के पहुंच पथ का लोकार्पण के साथ ही दोनों पुलों पर गाड़ियां सर्राटे मार दौड़ने लगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 138 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
उक्त मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में तेजी से हो रही विकास से विरोधी परेशानी हो रहे है। मेरा विश्वास विकास में है और इससे मैं डायवर्ट नहीं होने वाला हु। मेरे ऊपर जो लोग आरोप लगाते हैं और टिप्पणियां करते हैं, मैं उसे गंभीरता से नहीं लेता हूँ, जवाब भी नहीं देते। तो कन्फ्यूजन भी पैदा किया जाता है मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त सड़क पुल के निर्माण में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न हुई तथा तकनीकी समस्या भी उत्पन्न हुई। लेकिन उन सबको दूर करे इसे पूरा किया गया। उन्होंने उक्त पुल के लिए लालु प्रसाद की अहम भूमिका निभाने की बात कही।
नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार पर बिहार की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार को स्पेशल पैकेज, विशेष राज्य का दर्जा आदि कई वायदे किये ग थे। लेकिन आजतक पूरा नहीं किया गया। जिसके लिए मैंने प्रधानमंत्री को अलग से फिर ज्ञापन सौंपा है।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा पुल
—————————————–
बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया कि इस पुल पर अधिकतम गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा है। इस वजह से वाहनों की स्पीड पर नजर रखने के लिए बहुत जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेगा। वहीं बीएसआरडीसी के उप महाप्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि पुल के दोनों ओर पुलिस चौकी खोली जाएगी।तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा।





Recent Comments