सारण :उद्घाटन की तिथि का विरोध करते हुए भाजपा नेताओं ने भी किया खुशी का इजहार
_____
दिग्विजय सिंह बबलू कि रिपोर्ट
—–
डोरीगंज
आरा छपरा पुल का उद्घाटन राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर किये जाने व पुल को लालू यादव के जन्म दिन के नाम पर जनता को समर्पित किये जाने का विरोध करते हुए पुल के निर्माण पर भाजपा नेताओं ने भाजपा का झंडा फहरा कर खुशी जाहिर की गड़खा के पुर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल का निरीक्षण कर तैयार होने पर खुशी का इजहार किया । गड़खा के पुर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुल एनडीए के शासनकाल में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं पुर्व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव की देन है। जिस नेता लालू यादव ने शिलान्यास के समय इस परियोजना का उपहास उड़ाया गया था और आज उन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर इस पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की बात विकास पुरुष के नाम पर मजाक है। इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वंशीधर तिवारी, रंजीत सिहं, धर्मेन्द्र सिंह, श्रीनिवास सिंह, रामदयाल शर्मा, विवेक सिंह, रमाकांत सोलंकी, राजेश सिंह, विद्याकर सिंह, हरेश्वर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मंटू राय, शंभु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





Recent Comments