मुखिया संघ के उपाध्यक्ष के पंचायत में नल जल योजना का शुभारंभ


बनियापुर (सारण) प्रखंड के सहाजितपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7,8,9 में शुक्रवार को बीडीओ व स्थानीय मुखिया ने नल जल योजना का शुभारंभ किया। जहां बीडीओ दिपक कुमार ने नल जल का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना तैयार किया गया है। इसी के अंतर्गत नल जल योजना चालू किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में छोटा पानी टंकी लगा कर वार्ड के सभी लोगों के पास शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई गई है। जिस नल जल के शुभारंभ स्थल पर स्थानीय पंचायत के मुखिया व संघ के उपाध्यक्ष अंजलि राज,पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह,पूर्व सरपंच पंचानंद गिरी,उप मुखिया बेबी यादव सहित स्थानीय वार्ड सदस्य जमीरा बीबी,फूलमती देव सहित योगेंद्र सिंह,भोला राय, जनार्दन राय
,लक्ष्मण साह, राहुल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण नल जल योजना के शुभारंभ पर उपस्थित थे।