🔴🔴📱📱मोबाइल चोर रंगे  हाथ धराया📱📱🔴🔴
👈कुमार साजन “दैनिक खोज खबर “चौसा, मधेपुरा 👉
चौसा में अगर आप सब्जी बाजार में जाते हैं तो आप जरा  सावधान हो जाए? इसलिए कि आपके चौसा बाजार में मोबाइल चोर घूम रहा है, कहीं आपका मोबाइल गुम ना हो जाये।शुक्रवार को शाम के करीब 4.30 बजे पत्रकार नौशाद आलम जब सब्जी खरीदने बाजार गए तो उन्हें कुछ अहसास हुआ कि उनके जेब मे कोई व्यक्ति हाथ दे रहा है तो उसने फ़ौरन उलट कर देखा। उनके जेब से एक युवक मोबाइल निकाल रहा था।जब तक कि कुछ समझते तब तक युवक मोबाइल लेकर भाग ही रहा था कि उसने हल्ला किया। 




पीड़ित पत्रकार नौशाद आलम:-



हल्ला का आवाज सुनते ही लोगो ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दिया।उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुँच कर युवक को अपने कब्ज़ा में लेकर थाना लाया।पूछताछ के के दौरान आरोपी युवक ने श्रवण कुमार मंडल ,पिता गणेश मंडल ग्राम मोहनपुर ढोलबज्जा का निवासी बताया गया।थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है।