सारण :मनीष ने हामिद को रक्तदान कर कौमी एकता का मिसाल किया कायम

छपरा
हम रक्तदानी है मानवता ही हमारा धर्म है यह सोच है माझी प्रखंड के भजौना गांव में गरीबों को निशुल्क शिक्षा दे रहे मनीष कुमार सिंह की जो फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया से जुड़कर सेवा भावना से पूरी तरह ओतप्रोत है उनकी सेवा भावना का आज जीता-जागता मिसाल देखने को मिला ,आज सदर अस्पताल छपरा में जहां उन्होंने एक असहाय बेबस लाचार हामिद अंसारी को रक्तदान कर न केवल जिंदगी बचा ली बल्कि लोगों को बांटने वाली धर्म की लकीर भी मिटा दी, ऐसे युवा की आज समाज को जरूरत है जो सामाजिक समरसता और माननीय मूल्यों को जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं ज्ञात हो कि मनीष कुमार सिंह रासेयो जगदम कॉलेज छपरा के स्वयंसेवक भी है जब हामिद अंसारी के परिजन ओ प्लस ब्लड के लिए डोनर की तलाश कर रहे थे तभी ब्लड बैंक सदर अस्पताल से फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के एफ एफ आई ब्लड डोनर ग्रुप के बारे में जानकारी मिली उन्होंने तुरंत मोबाइल से फोन किया और उसकी जानकारी दी जानकारी पाते ही मनीष कुमार सिंह रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की और रक्तदान कर उनकी जीवन बचाई इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी अवार्डी सह संस्था के अध्यक्ष मन्टु कुमार यादव और मक्केश्वर पंडित उपस्थित थे ।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा




Recent Comments