पूर्णिया में नर सेवा- नारायण सेवा मंत्र को चरितार्थ कर रहे है RSS के स्वयंसेवक

पूर्णिया :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्णिया जिले के स्वयंसेवकों ने नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए कोई भूखा ना रहे विषय को अपने नित्य दिनचर्या का उद्देश्य बना कर 28 मार्च से लगातार सूखा राशन पैकेट तैयार कर के जरूरतमंदों के बीच वितरण कर रहे है ।
यही नहीं स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज स्वस्थ राष्ट्र का मंत्र लेकर स्वयंसेवकों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अभी तक 1000 लोगों के बीच आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार कर के पूर्णिया शहर के अलग-अलग मोहल्लों कचहरी, थाना चौक ,जनता चौक, भूतनाथ मंदिर, डोनर चौक ,मरंगा चेक पोस्ट, बस स्टैंड, गिरजा चौक, आर एन साह चौक, गुलाबबाग, खुश्की बाग, जीरो माइल जैसे स्थानों पर कोरोनावायरस के खिलाफ युद्ध रत जिला पुलिस बल के जवानों को नागरिकों को काढ़ा पिलाया साथ ही साथ सहयोग नर्सिंग होम डॉ हरिनन्दन जी राय के क्लीनिक के साथ अन्य क्लिनिको में भी सदर अस्पताल के गेट पर लाइन बाजार के क्लिनिको के पास भी काढ़ा पिलाया गया ।
RSS के पूर्णिया विभाग के सह कार्यवाह संजीत कुमार वर्मा ने बताया हम समाज को संदेश देना चाहते हैं की कोरोना को हराना है बॉडी इम्यूनिटी पावर बढ़ाना है तो घर घर को प्राणायाम और काढ़ा को अपनाना है ताकि स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके।
वहीं जिला सह सेवा प्रमुख विभूति जी ने बताया हमारा सेवा कार्य सतत चल रहा है इसी क्रम में काढ़ा और प्राणायाम के माध्यम से शरीर की आंतरिक शक्ति को बढ़ाने का जन जागरण आज से प्रारंभ किया है यह आगे चलेगा।
इस कार्य में विभाग व्यवस्था प्रमुख धीरज पाराशर, कृष्णा कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव श्रीवास्तव प्रफुल्ल रंजन वर्मा मनोज चौधरी के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सहित सैकड़ों स्वयंसेवक सक्रिय रहे।
🔹🔹🔹
✍साभार : परमार मीडिया नेटवर्क : सीवान