सारण :छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित शतरंज बाल महोत्सव का शानदार आगाज

छपरा
सारण जिला शतरंज संघ के तत्वावधान मे भगवान बाजार थाना रोड स्थित सिलसिला पैलेस मे एस एन वर्मा स्मृति शतरंज बाल महोत्सव का उदघाटन विधान पार्षद डॉ वीरेन्द्र नाथ यादव ,उप मेयर अमितांजली सोनी ,उपजिलापाल लायन डॉ एस के पाण्डे एवं आल बिहार शतरंज संघ के सचिव अरविन्द कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर डॉ वीरेन्द्र नाथ यादव ने शतरंज को जीवन का एक आवश्यक आयाम बताया । आल बिहार शतरंज संघ के सचिव ने कहा कि छपरा मे शतरंज के लिये अपार सम्भावनाएं हैं । डॉ एस के पाण्डे ने शतरंज को मानसिक व्यायाम बताया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता सत्येन्द्र कुमार शर्मा ‘बर्मन’ ने किया जबकि स्वागत आयोजन अध्यक्ष सुमन कुमार वर्मा ने किया ।इस अवसर पर शिक्षक नेता दिनेश सिंह ,राजेश नाथ प्रसाद ,हरेंद्र प्रसाद सिंह ,सीमा सिंह ने सभा को सम्बोधित किया । मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन यशपाल कुमार सिंह ने किया , प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक फिडे ओर्बिटर अरविन्द कुमार सिंह ,निर्णायक कुमार शुभम ,सन्नि कुमार सिंह ,सौरभ भारती ,अलका भारती एवं नीतेश कुमार प्रतियोगिता संचालन मे है ।इस अवसर पर चेस असोसिएशन के कोषाध्यक्ष वीक्की आनंद ,कुंवर जायसवाल ,विकास समर आनंद ,रणवीर ,रोहित प्रधान इत्यादि सदस्यगण ने बखूबी अपनी भूमिका निभायी ।
जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रकाश रंजन एवं अली अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता सात चक्रों मे सम्पादित होगी जिसका समापन 17 दिसम्बर को होगा । इस प्रतियोगिता मे लगभग 400 खिलाड़ी भाग लें रहें हैं ।




Recent Comments