सारण :भाजपा नेता के घर डकैती मामले मे दो गिरफ्तार-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“””””””””””
स्थानीय थानाक्षेत्र के मानुपुर जहाँगीर गाँव निवासी व भाजपा नेता अरविन्द सिह के घर गत 31अक्टूबर की संध्या घर मे घुस लूटपाट व मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले नामजद कुल 9 अभियुक्तो मे गुरूवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पुलिस सूत्रो के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो मे मानुपुर जहाँगीर गाँव निवासी अजय राय व संदीप राय घर मे सोए अवस्था मे ही पुलिस के हत्थे चढ गए जिन्हे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुरूवार की रात छापेमारी के दौरान अभियुक्त अजय राय व संदीप राय को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे जेल भेज दिया गया वही इस मामले मे नामजद 7 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी जारी है
गौरतलब हो कि इस घटना मे नामजद कुल 9 अभियुक्तो मे से दो की गिरफ्तारी मे डोरीगंज पुलिस को यह सफलता घटना के महीने भर बाद मिली है जिस घटना मे नामजद 7 शेष अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।
मालुम हो कि यह घटना मानुपुर जहाँगीर गाँव निवासी व भाजपा नेता अरविन्द सिंह के घर 20 -25 की संख्या मे पहुँचे अपराधियों के द्वारा एकाएक धावा बोल परिजनो के साथ मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे परिवार की दो महिला समेत 6 लोग जख्मी हो गए थे जिसके दौरान 3 लाख रुपए मूल्य के जेवर समेत पचास हजार रुपए नगद की लूट की प्राथिमिकी भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी ।




Recent Comments