गड़खा।
भारतीय जनता पार्टी के गड़खा पच्छमी मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने कहाकि सांसद रूडी जी का देन हैं की आज इस भयंकर महामारी में सैकड़ो लोगो की जान को बचाया जा रहा है, एम्बुलेंस के माध्यम से या फिर पटना में सैकड़ो ऐसे मरीज जिन्हें अस्पताल में जगह नही मिलती हैं, उन्हें अस्पताल जगह दिलाई जाती है।पहले किसी भी गम्भीर बीमारी के इलाज के लिये राहत कोष से पैसा लेने में सालो लगते थे, आज सांसद महोदय के प्रयास से एक सप्ताह में राहतकोष से पैसा मिलता है, किसी भी लोगो को सरकारी ऑफिस का चक्कर नही लगाना पड़ता है।संसद कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करता है।लेकिन कुछ ऐसे लोग है जिन्हें काम तो कुछ करना नही है लेकिन मीडिया छाये रहने के लिए कुछ करने को तैयार रहते है, जनता ऐसे लोगो को बखूबी जानती है।




Recent Comments