सारण :भटौरा में विधायक ने 1.5 किमी.ग्रामीण सड़क का किया शिलान्यास,80 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण
तरैया

भटौरा गाँव मे 1.5 किमी.सड़क का शिलान्यास और 2.5 किमी सड़क के मरम्मती कार्य का उदघाटन विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने किया।भटौरा प्राथमिक विद्यालय से भटौरा देवी स्थान तक 1.5 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का निर्माण 80 लाख 75 हजार 372 रुपये की लागत से होगा जिसका शलान्यास विधायक ने गुरुवार को किया।यह निर्माण शीर्ष नवाड योजना के तहत किया जाएगा।वही भटौरा देवी स्थान से एसएच 73 मुख्य सड़क से नारायणपुर गाँव तक जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य 48 लाख की लागत से किया गया।जिसका उदघाटन विधायक ने किया।निर्माण कार्य युगल ब्रिज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेट द्वारा कार्य गया।सड़क के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष 15 लाख रुपये खर्च होंगे।उक्त मौके पर राजद के सारण जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार यादव,सचिव अशोक राय,प्रखण्ड अध्यक्ष वीरबहादुर राय, मुखिया तारकेश्वर राय, मनोज राय, मुन्नीलाल राय,पूर्व बीडीसी मनोज पंड़ित आदि मौजूद थे।