समस्तीपुर:सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने सुनील कुमार, सोनी देवी बनी प्रखंड सचिव
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
रोसड़ा

रोसड़ा संघ के बैठक में सर्वसम्मति से रोसड़ा सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार एवं सोनी देवी को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया. मौके पर मनोनीत पद धारकों ने कहा कि हमलोगों के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक किया जायेगा. कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा. सदस्यों ने आपस में एक दूसरे के साथ अबीर की होली भी खेली. रोसड़ा प्रखंड ग्राम कचहरी के सरपंच संघ की बैठक आज बुधवार को स्थानीय स्टार कोचिंग सेन्टर के प्रांगण में हुआ.
इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत राज रहुआ के सरपंच हरिकांत झा ने की. जिसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार, सरपंच ग्राम पं. राज मो०नगर पश्चिम, संघ के प्रखंड अध्यक्ष एवं सोनी देवी सरपंच, ग्राम पं राज -चकथात पूरब संघ के प्रखंड सचिव चुने गए. बैठक में 14 पंचायत के सरपंच मौजूद थे. वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर जहाँगीरपुर दक्षिण के सरपंच धर्मेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिहारी सिंह एवं किशोरी यादव उपसचिव के पद पर तथा हरिपुर पंचायत के सरपंच बिजेन्द्र दास कोषाध्यक्ष के पद पर रहुआ के सरपंच हरिकान्त झा को सर्वसम्मत से चुने गए.
उपस्थित सरपंचों ने आपस में रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. निर्वाचित पदधारकों ने ग्राम कचहरी के संचालन को चुस्त दुरुस्त कर आमलोगों को सहज न्याय दिलाकर गाँधी के स्वराज के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. बैठक में बिमल देवी, रामसागर शर्मा, सज्जन महतो, चन्द्रभूषण राय, ब्रजनन्दन यादव, रौशन कुमार, बिनोद कुमार सिंह, सीमा खातून आदि मौजूद थे




Recent Comments