सारण :एमडीएम
से संबंधित क्षमता व संवर्द्धन को लेकर हेडमास्टर व रसोईयों की 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू


अमनौर /सारण
अमनौर
बीआरसी परिसर में मध्यान भोजन से संबंधित क्षमता व संवर्द्धन को लेकर हेडमास्टर व रसोईयों की 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्धाटन अमनौर बीडीओ वैभव कुमार, बीईओ जगदीश भगत व एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान बीडीओ वैभव कुमार ने कहा कि देश व समाज के निर्माण में शिक्षकों का अहम भूमिका है. शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझ स्कूली बच्चों के भविष्य सवांरने में अपना योगदान ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि सरकार स्कूली बच्चों के पोषण व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये सभी जरूरी सुविधायें मुहैया करा रही है. जो समय -समय पर शिक्षकों के लिये इस तरह की प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित करते रही है. वहीं बीईओ जगदीश भक्त ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे शिक्षक काफी योग्य है. वे अपनी जिम्मेदारी को समझे और एमडीएम के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाल करने के लिए छात्रों का उज्ज्वल भविष्य बनाने पर बल दें. चावल उपलब्द्धता के बावजूद एमडीएम बंद रखनेवाले तथा आईवीआरएस से मांगी गयी जानकारी नहीं देनेवाले हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई की जायगी. उक्त कार्यशाला को मुख्य रूप से एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार सिंह , प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रबीन्द्र सिंह व बीआरपी प्रशान्त कुमार आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान सुदामा सिंह, आनंद कुमार ,शंभु प्रसाद महतो, प्रभात कुमार सिंह , प्रदीप राम ,वीरमणि कुमार सिंह, रंजीत भगत, सरिता कुमारी , रानी कुमारी सहित आठ दर्जन से अधिक एचएम व रसोईया शामिल थे.




Recent Comments