सीएम के एकमा आगमन के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विनीत कुमार, एकमा
      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बैठक की व उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिए।
एकमा छपरा मुख्य मार्ग पर अवस्थित गंडक विभाग के निरीक्षण भवन (आईबी) में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के संबंध में डीएम श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के सारण आगमन के मद्देनजर सारी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
गंजपर के पोखरे का भी डीएम ने किया निरीक्षण
—–
मुख्यमंत्री के सारण आगमन के दौरान उनका प्रवास व रात्रि विश्राम एकमा में ही होगा। इसे लेकर जिलाधिकारी ने गंजपर के पोखरे का निरीक्षण किया। पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए भी डीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, एकमा बीडीओ अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी पूनम सिन्हा, राजाराम पासवान, युगल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।