राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के करीबी की गोली मार हत्या
#न्यूज़ इनपुट -प्रवेज़ अख्तर/सिवान

सीवान
राजद के पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन के करीबी फ़िरोज़ साईं को सशत्र अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक फ़िरोज़ साईं सिवान शहर के दखिन टोला मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है.
ज्ञात हो की करीब एक वर्ष पूर्व इसके साथी हुसैनगंज थाना के रेनुवा गाँव निवासी टिंकू सिंह की गोली मार हत्या मृतक फ़िरोज़ साईं के दरवाजे पर कर दी गयी थी. उस समय अपराधियो के गोली से फ़िरोज़ साईं भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.
घटना की पुष्टि करते हुए सिवान एएसपी कर्तिके शर्मा ने बताया कि आज शाम को 6 बजे फ़िरोज़ साईं को दिल्ली स्थित द्वारका में अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली के लिये रवाना हो गये है .