समस्तीपुर:नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सेमिनार
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

उजियारपुर
उजियारपुर प्रखंड के सुपौल गांव में ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक समस्तीपुर जिला कमिटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह पुर्वक मनाई गई ।सर्वप्रथम पार्टी का झंडा जिलाअध्यक्ष द्वारा फहराया गया इसके बाद नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ।
स्वतंत्रता आन्दोलन में नेताजी की भुमिका एवं आज का भारत विषय पर सेमिनार को संबोधित करते हुए जिला कमिटी के महासचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि नेताजी आजादी की लड़ाई के अग्रणी नेता थे। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में एक वो नाम है जिसने अपने क्रांतिकारी तेवरों से ब्रिटिश साम्राज्य को हिला कर रख दिया था ।देश की आजादी में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था । किन्तु आज भाजपा की साम्प्रदायिक एवं पूँजीवादी नीतियों के कारण देश जहाँ आर्थिक सन्कट से जुझ रहा है वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है । सेमिनार को जिला महासचिव महावीर पोद्दार जिला अध्यक्ष बैजु राय ,अरुण पासवान राम नारायण दास ,वीरेन्द्र पान्डे ,राम प्रताप साह ,दिनेश राम ,शैरुल खातुन ,चन्देश्वर राय कपिलेश्वर पासवान, सरोज पान्डे आदि ने सेमिनार को संबोधित किया ।




Recent Comments