सारण :पीएन कॉलेज,परसा के डॉ अमीरुल हसन नही रहे
———-
परसा की दुःखद घटना,अपूर्णीय क्षति
———-
*रौशन कुमार* की रिपोर्ट 
————-
परसा 
स्थानीय पीएन कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के हेड डॉ प्रो अमीरुल हसन की हार्ट अटैक से मौत हो गई।घटना मंगलवार की देर शाम की है।परिजन से अभी बात हुई है।उन्हें शिवहर के पैतृक गांव गढ़वा में हार्ट अटैक हुआ।प्राथमिक उपचार शिवहर हॉस्पिटल में होने के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर किया गया।इसके पहले ही उन्होंने दम तोड़ दी।इस अनहोनी घटना में काल के मुंह में समाए स्व डॉ अमीरुल हसन सर को आत्मा की शांति मिले।उन्हें शत-शत नमन।सभी मिलकर ईश्वर-अल्लाह से प्रार्थना करे कि इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स मिले।