बिहारशरीफ के 21 विद्यार्थियों को ग्रामीण बैंक में नौकरी मिली
#कुमुद रंजन सिंह

नालन्दा
खुद पर विश्वास हो और किसी भी मंजिल तक पहुचने की ज़िद तो आपको सफल होने से कोई रोक नही सकता। उक्त कथन को सही साबित किया है बिहार शरीफ के विद्यार्थियों ने। विदित हो कि विगत वर्ष बैंक और अन्य सभी क्षेत्रों में नौकरी में कमी आयी है। लेकिन फिर भी विकास कोचिंग के 21 विद्यार्थियों ने आईबीपीएस ग्रामीण बैंक में अलग अलग पदों पर अपना चयन सुनिश्चित किया।

सफल विद्यार्थियों नेसफलता का जश्न मनाते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी कुछ भी हासिल कर सकता है, बस जरूरत है खुद पर विश्वास रखने और उसे हासिल करने की ज़िद की। सही दिशा में मार्गदर्शन मिले तो सफलता पाना मुश्किल नही होता। नियमित अभ्यास करें और बेहतर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वातावरण बनाये सफलता आपके करीब होगी। विद्यार्थियों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

वहीं इंस्टिट्यूट के निदेशक विकास कुमार मेघल ने सफल विद्यार्थियों को सम्मनित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही है। लगातार प्रयास एवं वर्तमान प्रश्नों के प्रारूप के अनुरूप तैयारी करने वाले छात्र अपने सपनो को सच कर ही जाते हैं। उनके लिए कितनी संख्या में नियुक्ति आयी है ये कोई मायने नही रखता। अगर परीक्षा हॉल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो सबसे पहले पढाई के घंटो को गिनने के बजाय अपनी अध्ययन की गुणवत्ता पर जोर दें।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग के प्रशिक्षकों कुंदन कुमार, राकेश रंजन, अविनाश गिरी, दिव्या प्रकाश, सुमित सागर के महत्वपुर्ण योगदान को दिया।
सफल विद्यार्थियों में विवेका नंद सिंह का चयन स्केल II अधिकारी के रूप में हुआ। हिमांशु शेखर, अमरेश कुमार गुप्ता, हंस राज हंस, सोनू कुमार, विशाल सिंह, विश्वजीत सिन्हा, कविता कुमारी, अनुराधा कुमारी, नितिका सागर का चयन स्केल I अधिकारी एवं जियारानी, श्वेता कुमारी, कुसुम लता वर्मा, शिखा कुमारी, कीमती सिंह, दीप्ति सिन्हा, डॉली कुमारी, हिमांशु शेखर, रश्मि रंजन, राम सुमन कुमार एवं अभिषेक कुमार का चयन कार्यालय सहायक के रूप में हुआ।




Recent Comments