सारण :निर्माणाधीन दिब्यांग सेवा सदन का सांसद रूडी ने किया निरीक्षण

छपरा
छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर नेत्र दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद निधि से 2 करोड़ की लागत से निर्माणाधिन सेवा सदन का पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी ने निरीक्षण किया । इस दौरान श्री रूडी ने शुक्रवार को शिक्षारत दृष्टिबाधित बच्चों से मुलाकात एवं विमर्श कर समस्याओं से अवगत हुये ।इस मौके पर श्री रूडी ने कहा की दिब्यांगो की सेवा ही ईश्वर की सेवा है । निर्माणाधीन सेवा सदन के निरीक्षण में छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्त , सांसद प्रतिनिधि ई .सत्येंद्र सिंह , भाजपा राज्य परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह , श्याम बिहारी अग्रवाल सहित दर्जनों अन्य थे ।