बनियापुर में अंग्रेजी शराब बरामद
बनियापुर(सारण): गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमटीनुमा दुकान में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मौके पर मौजूद धंधेबाज को भी गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार का है।एएसआई सुनील कुमार के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है की संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खाकी मठिया बाजार पर दुकान में शराब की बिक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ अंडा के ट्रे से ढ़का हुआ मैकडॉल कंपनी के 180 एमएल का सात पीस और ऑफिसर च्वॉइस ब्लू कंपनी के तीन पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।वही दुकान स्वामी थानाक्षेत्र के ही मिर्जापुर गांव निवासी 20 वर्षीय रंजीत कुमार महतो उर्फ व्यास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।