
बैठक में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि
पानापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद पांडे ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने, फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, बचाव कार्य में तेजी लाने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार राहत उपलब्ध कराने की बात कही गई।
इधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी राहत सामग्री गिराई गई। इससे प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।
बैठक में जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बसहिया मुखिया अमरेंद्र सिंह, भोरहा मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, नेम सिंह, जलेश्वर माझी, तैयब, रंजीत पटेल, संजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






Recent Comments