ताला तोड़ मदरसा में चोरी

परवेज अख्तर सिवान

दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के करोम मदरसा में मंगलवार की रात मदरसा के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने बैट्री, माइक, इन्वर्टर की चोरी कर ली। संचालक महम्मद मकबूल हुसैन ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिली है। चोरी मामले की जांच की जा रही है।
—–