सारण :तरैया मे आयोजित भागवत कथा शिविर में योग शिविर और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के भी सेवायें रहेगी उपलब्ध
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:07मार्च 2017:
योग शिविर,निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं भागवत कथा का भव्य आयोजन तरैया में आगामी 15 मार्च से किया जाएगा।जिसके तैयारियों को लेकर डॉ. त्रिलोकीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आदर्श मध्य विद्यालय तरैया के परिसर में ग्रामीणों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगो की बैठक किया गया।जिसमें आगामी 15 मार्च से तरैया ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित पुस्तकालय भवन कक्ष में योग शिविर,चिकित्सा परामर्श एवं भागवत कथा का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि योग से तन और भागवत कथा से मन स्वस्थ और निरोग होगा।चिकित्सा परामर्श केंद्र से क्षेत्र के लोग सही परामर्श लेकर अपने शरीर के विकार को योग से दूर भगाएंगे।और भागवत गीता से तरैया की धरती स्वच्छत होगी।जिससे हमारे क्षेत्र के लोगो का मन भी निरोग होगा।शिलानाथ सिंह ने कहा कि तन और मन दोनों को एक साथ निरोग बनाने के लिए पहली बार ऐसा आयोजन तरैया में हो रहा है।जिससे आस-पास के ग्रामीण और प्रबुद्ध जनता काफी प्रसन्न है।बैठक में अमरनाथ सिंह, चंदेश्वर राम,देवकुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मो.आजाद,कृष्ण कुमार गुप्ता,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह, उमेश सिंह,भृगुनाथ सिंह, बृजकिशोर सिंह व अन्य मौजूद थे।