सारण :थाना से सौ मीटर की दूरी पर है स्थित किराना दुकान से लाखों की चोरी
 #विरोध स्वरूप दुकानदारों ने बंद रखी दुकाने,  ग्रामीणों और दुकानदारों ने घेरा थाना
 
 
 #खटारा है थाने की गाड़ी

  

नगरा (सारण) नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित माँ लक्ष्मी किराना दुकान में गत रात्रि चोरों ने दुकान का गेट तोड़ कर लाखो की सामान एवं नगदी चोरी कर ली ।चोरो की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी क्योकि थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर यह दुकान स्थित है।सबसे ज्यादा ग्रामीण एवं दुकानदार खैरा थाना में कार्यरत एक चौकीदार धर्मेंद्र पर दोष लगा रहे थे।इन लोगो का कहना था कि चोरी के दिन संध्या में यह चौकीदार दुकान के सामने दारू पी कर बवाल किया था।लोगो का कहना हरदम दारू पी कर यह चौकीदार अपनी वर्दी का धौस दिखाते रहता है।लोगो का कहना है कि जिस दुकान में चोरी हुई है वह बाजार का सबसे नामी दुकान है करीब 5से 6 किलोमीटर के एरिया के ग्राहक इस दुकान से सामान खरीदते है।ग्रामीणों एवं दुकानदारों के आक्रोश का मुख्य कारण यह है कि दुकान एवं थाने की दूरी महज सौ मीटर के आस पास है।उसके बाद भी यह घटना घटित ही गयी।थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने थाना प्रभारी गौरी शंकर बैठा से कहा कि खैरा थाना क्षेत्र में अवैध दारू का धंधा फल फूल रहा है इस पर ध्यान दिया जाए साथ ही बाज़ार की रात्रि सुरक्षा के लिए सैफ जवानों को लगाया जाए।तथा यहां से तैनात चौकीदारों को हटा दिया जाए।बाज़ार के लोगो ने दो चौकीदार का नाम रखते हुए बताया कि ये लोग ड्यूटी कम ,अवैध वसूली ज्यादा करते है।

      इस  चोरी की घटना के खिलाफ खैरा बाजार के दुकानदारों ने आधी दिन तक अपनी दुकानें बंद रखी।तथा अपनी सुरक्षा की मांग प्रशासन से की।इधर माँ लक्ष्मी किराना दुकान खैरा के मालिक राजू ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि विगत रात्रि हम दुकान बंद कर घर चले गए ,सुबह करीब 4 बजे कुछ लोगो ने सूचना दी कि आपके दुकान का फाटक टूटा है तब हम लोग आए तथा अपनी दुकान की जाँच किए तो पाए कि दुकान से करीब 20 हजार रु नकद जिसमे सिक्का एवं नोट शामिल है।4 कार्टून काजू करीब 48 हजार रु, 8 हजार रु का तीन कार्टून किशमिश,30 हजार रु का एक कार्टून अखरोट ,4 टीना सी पी ब्रांड सरसो तेल करीब 48 सौ रु, 10 टीना फार्च्यून ऑयल कीमत करीब 12 हजार रु,तथा सबसे दुखद बात की चोरो ने दुकान की खाता बही भी चुरा लिया जिसमे ग्राहकों के बकाया का रकम लिखा जाता है।बहुत से ग्राहक इस दुकान से बकाया सामान खरीदते है तथा महीने पर पेमेंट करते है।,वह सारा रिकार्ड भी चोरो ने चुरा लिया।लोगो की भीड़ सुबह से ही दुकान पर जमा हो गयी थी।सूचना पा कर खैरा थाना प्रभारी गौरी शंकर बैठा घटनास्थल पर पहुँच कर दुकानदार राजू से घटना की जानकारी लिए।घटनास्थल से एक लॉकेट भी प्राप्त हुआ है लोगो को अंदेशा है कि यह चोरो का होगा।

  खाटारा है थाना की गाड़ी
   खैरा थाना के की कमांडर जीप को देखने से ऐसा लगता है कि थाने की गाड़ी न होकर किसी कबाड़े खाने में कटने वाली गाड़ी है।यहाँ के लोग कह रहे थे कि इस गाड़ी की स्थिति ऐसी है कि यह सड़क पर चलने लायक नही रह गयी है।जब यह गाड़ी सड़क पर चलती है तो इसकी स्पीड बहुत कम तथा आवाज बहुत ज्यादा होती है रफ़्तार ऐसी पकड़ती है कि साइकिल सवार भी इससे आगे रहते है।लोगो को दूर से इसकी आवाज से जानकारी मिल जाती है कि खैरा थाना की गाड़ी आ रही है।खैरा थाना के कर्मचारी एवं पदाधिकारी इस गाड़ी के कारण रात्रि गश्ती में अपने को सुरक्षित महशूस नही कर पाते है।छापर जिला के सभी थानों के पास अच्छी गाड़िया है लेकिन खैरा थाने की गाड़ी को देखने से लगता है कि जिला के पदाधिकारी इस तरफ ध्यान नही दे रहे है