समस्तीपुर:अलग-अलग जगहों पर मनाया गया रविदास जयंती
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर संत रविदास जयंती मनाया गया ।इस कार्यक्रम को मुस्तफापुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में महादलित बस्ती में संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का आयमोजन मुस्तफापुर महादलित बस्ती के बुद्धिजीवियों ने किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नथुनी राम और संचालन बाबू प्रसाद शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास जी इस देश के धरोहर है, हिंदू समाज के आदर्श पुरुष हैं। भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि सिकंदर लोदी के आक्रमण से पहले भारत के किसी भी वेद में है चमार जाति का उल्लेख नहीं है।
मुस्लिम आक्रांताओं ने देश पर राज करने के लिए देश पर अपना शासन कायम रखने के लिए हमारे हिंदू धर्म को कई जातियों में विभक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, मोदी मिशन अगेन PM 2019 के विधानसभा अध्यक्ष सतनारायण महतो, जदयू के पंचायत अध्यक्ष उमेश झा, भाजपा पंचायत अध्यक्ष राजीव झा, राजद पंचायत अध्यक्ष तिलकेश्वर महतो, संजय कुमार , वार्ड सदस्य महावीर राम सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने संबोधित किया।