एन यू एस आई ने छात्र संघ एवं स्नातकोत्तर के फार्म भरने को स्थागित करने हेतु दिया आयुक्त को आवेदन
#संजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

छपरा (वि वि ) एन एस यू आई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुणाल सिंह ने सारण के आयुक्त को आवेदन देकर जय प्रकाश विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव तथा स्नातकोत्तर के फार्म भरने की तिथि को स्थगित करने के लिए पहल करने के लिए आवेदन दिया है अपने दिए गए आवेदन में कुणाल ने कहा है कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की तिथि की जो घोषणा राज भवन के आदेश के आलोक में कुलपति के द्वारा की गई है ।चुनाव तिथि की घोषणा में नामांकन से लेकर मतदान तक के लिए जो तारीखे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है, उन तारीखों के अंतर्गत ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी ली जा रही है। इन्ही तिथियों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर के फार्म भरने की भी तिथि भी रखी है।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए है।इस परीक्षा की अवधि में परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगा जिसके कारण छात्रो को नामांकन करने तथा चुनाव संबंधी अन्य गतिविधियों एवं परीक्षा फार्म भरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।इस परीक्षा के दौरान माहाविद्यालयो में पठन पाठन का कार्य भी बाधित रहेगा जिसके चलते सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अपने घर चले गए है।ये छात्र मतदान करने से वंचित रह जाएंगे।




Recent Comments