सारण :तरैया में मुखियों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा
#विधायक द्वारा कराये गये विकास कार्यो का किया जांच की मांग

#सुरभि तिवारी /तरैया:प्रखण्ड मुखिया संघ की बैठक बुधवार को नारायणपुर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर राय के आवास पर हुआ।जिसमें मुखिया संघ ने स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।मुखियों ने विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक कई पंचायतो में खुद सात निष्चय योजनाओं का शिलान्यास किये है और धरातल पर उन्हें कार्य नही दिखायी दे रही है।विधायक द्वारा अनुसंशित कार्य छठ घाट,चापाकल,चबूतरा,पीसीसी सड़क निर्माण आदि कार्यो की गुणवत्ता की सरकार जाँच कराये।मुखियों ने विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक सात निष्चय योजना में कमीशन को लेकर गलत आरोप लगाकर सात निष्चय को बाधित करना चाहते है।विधान सभा के तरैया,पानापुर और इसुआपुर में भी सभी मुखिया इस मोर्चा का विस्तार करेंगे।विधायक की बहू जो प्रखण्ड में सीडीपीओ है।लगातार अनुपस्थित रहती है।बीडीसी की बैठक में भी नही आती है।जिसकी जाँच करने की मांग मुखियों ने किया है।आरोप पत्र पर मुखिया सुशील कुमार सिंह,मुकेश कुमार यादव,संजीव कुमार सिंह,तारकेश्वर राय, विजेन्द्र मांझी,विनोद कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,मो.आजाद,विनोद मांझी,धनंजय कुमार सिंह,धरम वीर कुमार सिंह,कृष्णा गुप्ता व अनिल राय के हस्ताक्षर है।हालांकि चैनपुर के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव ने बताया कि मैं छपरा कोर्ट में था।मेरा पूरा नाम अनिल कुमार यादव है अनिल राय नही है।बैठक में कुल 13 मुखिया में 10 मुखिया मौजूद थे।जिसमें 06 मुखिया और चार मुखिया प्रतिनिधि शामिल थे।
सारण :तरैया में मुखियों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा




Recent Comments