डोरीगंज मे बालू लदा एक नाव जप्त
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के बलवन टोला के सामने गंगा नदी मे बोट से की गयी छापेमारी मे एक बालु लदे नाव को जप्त किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि खनन प्रवर्तन पदाधिकारी उधव जी के नेतृत्व मे बोट से की गयी छापेमारी मे बलवन टोला गाँव के सामने गंगा नदी से बालु लदे एक नाव को जप्त किया गया है । मौके से नाव पर सवार मजदूर एवं चालक नाव छोड़कर फरार हो गए
नाव के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।