रामनवमी के दिन शहर में निकली जाएगी श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा
छपरा : रामनवमी के दिन आगामी 13 अप्रैल को शहर में भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के जनक यादव पुस्तकालय स्थित समिति के अस्थाई कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए शोभायात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल शुक्रवार को संध्या 500 बजे से शहर के सभी पूजा समितियों के अखाड़े के उस्ताद अपनी टोली के साथ कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे।
रामनवमी के दिन आगामी 13 अप्रैल को शहर में भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के जनक यादव पुस्तकालय स्थित समिति के अस्थाई कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए शोभायात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल शुक्रवार को संध्या 5:00 बजे से शहर के सभी पूजा समितियों के अखाड़े के उस्ताद अपनी टोली के साथ कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे। जिसके बाद 6 अप्रैल शनिवार को प्रात: 7:00 बजे कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीरामचरितमानस पाठ, मंगल पाठ, भगवान श्रीराम एवं हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, पूजन किया जाएगा। संध्या काल में भारतीय हिदू नव वर्ष के चैत्र प्रतिपदा 2076 के शुभ आगमन पर समिति द्वारा वितरित सवा लाख दीपों का शहर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 अप्रैल को प्रात: 10:00 से प्रभु इच्छा तक महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 13 अप्रैल को प्रात: 4:00 बजे से कन्या पूजन, पूर्णाहुति एवं पुष्पांजलि अर्पित पर सुबह 8:00 बजे से रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का नगर परिक्रमा आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम शिव पार्वती मंदिर दहियावां (पंकज सिनेमा के पास) से संपन्न होगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से ब्रजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments