विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छपरा में संगोष्ठी आयोजित

छपरा (8 मई 2019) : विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मिशन के सभागार में एक विशेष आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी अतिदेवानंद उपस्थित थे ।रेड क्रॉस के सभी सदस्य एवं रेड क्रॉस युवा सदस्य युवा जिला सचिव अमन राज एवं अनुमंडल प्रभारी धीरज कुमार पांडे ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन जिला सचिव जिन्नत मशीह ने किया ।रेडक्रॉस के लिए इस वर्ष का थीम था “what do you love about Red cross ” इस थीम पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। डॉ शहजाद आलम ने रेड क्रॉस के इतिहास एवं जनक हेनरी डूनन्त के जीवनी पर प्रकाश डाला। डॉ एच् के वर्मा ने रेड क्रॉस के मूल सिद्धांत की चर्चा की एवं स्वागत किया।

अपने पड़ोसी से प्रेम रख हम सभी प्रेम हम सभी प्रेम का संदेश पूरे विश्व में फैलाने का प्रयत्न करें। श्री सुनील कुमार पांडे ,श्री जितेंद्र कुमार ,डॉ एस पी सिंह, प्रो ए डी मसीह ने युवाओं को कई उदाहरण देकर सेवा भाव एवं शांति के बारे में संदेश दिया ।युवा सचिव अमन राज अपने संदेश में नैतिकता पर बल दिया एवं अपने रेड क्रॉस युवा के द्वारा किए गए कार्य कलापो का वर्णन किया। अनुमंडल प्रभारी युवा रेडक्रॉस धीरज कुमार पांडे ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि रेड क्रॉस के मूल सिद्धांतों के विषय में जानकारी देते हुए सभी स्वयं सेवी( रेड क्रॉस) की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवा करने के लिए प्रेरित किया ।
सचिव जिन्नत मशीह द्वारा रेड क्रॉस दिल्ली के महासचिव का संदेश पढ़ा गया जो विशेष रूप से 8 मई के लिए प्रकाशित किया गया था ।धन्यवाद ज्ञापन श्री नदीम द्वारा दिया गया। इस सभा में अमन राज, धीरज पांडे, अंकित कुमार श्रीवास्तव ,प्रणव, अमन सिंह, रितिका ,आलोक राज, उज्जवल ,निशा, दीपु, अभिमन्यु, रिंकू ,अनूप ,जोयल पैट्रिक,नीरज,अमरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।