सारण : युवक की पीट-पीट कर हत्या , ग्रामीणों ने शव को रोड पर रख किया जाम
▶हत्या के जुर्म में नौ नामजद और छः अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज , दो गिरफ्तार
▶आक्रोशित ग्रामीणों ने मशरक-खैरा मुख्य मार्ग पर भकुरा बाजार पर शव को रख रोड किया जाम

मढ़ौरा :अनुमंडल के इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामचौड़ा गांव में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई । जबकि मारपीट में बुरी तरह घायल पत्नी का इसुआपुर पीएचसी में इलाज चल रहा था । घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मृतक 38-वर्षीय हरेंद्र शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया ।


मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अहले सुबह एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने गांव-बस्ती से अलग सुनसान जगह पर एक कमरा का घर बना कर रह रहे हरेंद्र शर्मा और उसकी पत्नी ललिता देवी को घर में ही मारपीट बुरी तरह लहूलुहान कर दिया । जिसमें पति हरेंद्र शर्मा को मौत हो गयी और पत्नी बुरी तरह जख्मी । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले मृतक के परिजन द्वारा नौ नामजद और छः अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है । आरोपितों में से गांव के ही सिपाही मांझी और ओम प्रकाश मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जबकि अन्य आरोपितों को गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मशरक -खैरा मुख्य मार्ग पर भकुरा बाजार के पास रोड को जाम कर दिया था । मौके पर पहुंच पुलिस आक्रोषितो को समझा बुझा जाम हटाने के प्रयास में लगी थी । घटना के सम्बंद में वहीं दूसरी ये भी चर्चा है की छेड़खानी को लेकर पिछले दो महीने पहले होली में मृतक की पत्नी ललिता देवी से हमलावर भीड़ गये थे । जिसमें ग्रामीणों ने बीच बचाव कर ममला ठंडा कर दिया था । फिर बीती रात गांव में आये आर्केस्ट्रा में हमलावरों ने हरेंद्र शर्मा से मारपीट करने का प्रयास किया था , जहां पर बरातियों और सरातीयो की भीड़ ने रोकथाम कर दिया । मृतक स्व.राजाराम शर्मा का पुत्र बतया जाता है । जो अन्य प्रदेश में कमाकर अपने पत्नी और दो बच्चों का किसी तरह परवरिश करता था । फिलहाल दो दिन पहले ही बाहर से कमाकर घर आया था । ललिता देवी की मैके मढौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव में है । बेहद गरीबी होने के कारण ललिता देवी को यहां से भी मदद मिलने की उम्मीद नहीं है । जबकि ललिता देवी के एक पुत्र और एक पुत्री है । सगे सम्बंधियों को छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है ।




Recent Comments