सारण जिला विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का हैंडबॉल खेल से हुआ समापन, विजेता-उपविजेता को किया गया पुरस्कृत

पटना/छपरा : कला संस्कृति युवा विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से आयोजित 4 दिवसीय जिला विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मशरक में हैंडबॉल प्रतियोगिता के साथ हुआ।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण अजय कुमार सिंह ने राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मशरक के क्रीड़ा मैदान में किया। 27 अगस्त को राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ही किया था। खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए डीईओ सारण ने कहा कि स्वस्थ शिक्षा के स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क आवश्यक है । खेलकूद से शारीरिक , बौद्धिक एव मानसिक विकास होता है । इसमें रोजगार की भी असीम सम्भावनाये है । विशिष्ट अतिथि बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिंह ने अनुशासन , आपसी भाईचारा एवं पढाई का माहौल बनाने में खेल सहायक होता है तभी जिला प्रशासन ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में कराने की ओर अग्रसर है । प्रातः में प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार एवं विद्यालय प्रधानाध्यपक अरुण कुमार बरनवाल ने किया। इस मौके पर सअनि श्यामबिहारी पांडेय , जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , जिला सचिव संजय कुमार सिंह , बासुदेव प्रसाद सतीश चंद्र , साकेश सिंह ने भी खिलाड़ियों को सम्बोधित किया । तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , कौशलेंद्र पाठक , सिकन्दर कुमार , रितांजली कुमारी , सुहानी ओझा एवं पंकज कुमार ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराया। आगत अतिथियों , तकनीकी पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं मेडल डीईओ सारण एवं बीडीओ मशरक द्वारा प्रदान किया गया।
बालक एवं बालिका 19 वर्ष , 17 वर्ष में राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक विजेता बना जबकि 14 वर्ष आयु वर्ग में संत जलेश्वर एकेडमी लौवा बनियापुर विजेता हुआ । बालक/ बालिका 17 वर्ष में संत जलेश्वर एकेडमी उपविजेता जबकि 14 वर्ष में रामदेव मध्य विद्यालय उपविजेता रहा ।