
हलखोरी साह उच्च विद्यालय में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
मांझी (सारन)। शुक्रवार को हलखोरी साह उच्च विद्यालय में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ। क्लास का उदघाटन कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष उमा शंकर ओझा तथा पूर्व प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी शुक्ला ने विधिवत फीता काट कर किया। आगत अतिथियों ने विद्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्मार्ट क्लास की जानकारी देते हुये कहा कि स्मार्ट क्लास का मुख्य लक्ष्य है कि बच्चों को ऑडियो और विडियो के माध्यम से पढ़ाया जा सके। बच्चो को शिक्षा देने में किसी तरह की परेशानी न हो। बिहार में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह क्लास इस लिये शुरू किया गया है कि सरकारी स्कूल के बच्चे अपने को उपेक्षित नही समझें ।इस अवसर पर साइंस हॉल का भी उदघाटन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों सहित मोहन तिवारी भोली खान जुगुल प्रसाद नागेंद्र यादव रणजीत प्रसाद रईसुल इहरार खान एवं प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राय सहित स्कूल के शिक्षक गण आदि मौजूद थे।




Recent Comments