तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में भागवतपुर गांव निवासी के शंभू राय, फुलझड़ी देवी, मोलनापुर गांव के बिरजू मांझी व उनकी पत्नी रजंती देवी तथा डेवढ़ी गांव के ललिता देवी व उनकी पुत्री कृषा कुमारी शामिल है। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। पीड़ित पक्षों द्वारा तरैया थाने में अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की तहकीकात में जुट गई है।